भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट बीते कई दिनों से बारिश, आंधी और बादलों की आवाजाही से जिले के लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिल रही थी। सोमवार से मौसम में बदलाव दिखने लगा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी दौरान नमीयुक्त पूर्वा हवा चलने के कारण उमस की मात्रा काफी बढ़ गई है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार और मंगलवार को 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चल सकती है, वहीं हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। यह भी पढ़ें- रात में हुई बारिश के बाद दिन में गर्मी से ज्यादा उमस ने छुड़ाए पसीने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...