भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में रहने वाले मुरारी चौधरी अपने घर में मृत पाए गए। सोमवार को घर में व्यक्ति का शव पाए जाने की सूचना पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...