भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट : आरपीएफ की टीम की तरफ से लगातार ट्रेन से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य प्रवेश या निकास द्वार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति रणवीर कुमार, जो नाथनगर के रहने वाले थे। उन्हें शक के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रोका। उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की 18 बोतलें विदेशी शराब की खेप बरामद हुईं। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...