भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर में संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। मंत्रिमंडल के गठन के बाद कई अफसरों के तबादले की चर्चा शुरू होने लगी है। तमाम कार्यालयों में अपने-अपने पदाधिकारियों के संभावित तबादले की चर्चा होने लगी है। वैसे पदाधिकारी, जिन्होंने तीन साल का टेन्योर पूरा कर लिया है, उनका तबादला तय माना जा रहा है। ऐसे में करीब आधा दर्जन पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं। वैसे, कई कर्मी यह भी चर्चा कर रहे हैं कि अभी जनगणना का काम जारी है। ऐसे में तबादले पर रोक संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ IAS अफसरों का ट्रांसफर, 16 नए अफसर भी मिलेंगे; 'सम्राट' सरकार का प्लान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...