भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : राज्य सरकार ने भागलपुर के डीडीसी प्रदीप सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव का जिम्मा दिया गया है। प्रदीप सिंह ने भागलपुर के डीडीसी का पदभार 28 अगस्त 2024 को ग्रहण किया था। उनका दो साल का वक्त भी पूरा नहीं हुआ। भागलपुर में उनकी जगह किसे डीडीसी बनाया गया है, इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। संभावना है कि सोमवार देर शाम नये पदाधिकारी के पदस्थापन की अधिसूचना जारी हो जाए। प्रदीप सिंह के पर्यटन विभाग में पदस्थापन से श्रावणी मेला के आयोजन में सहूलियत होगी। क्योंकि यह क्षेत्र उनका समझा हुआ है और एक श्रावणी मेला के संचालन का अनुभव भी है। यह भी पढ़ें- अनिमेष नगर विकास के सचिव, कपिल अशोक कॉम्फेड के एमडी; बिहार में 12 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- सुल्तान...