भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर। बरारी स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) में कौशल एवं रोजगार मेला का आयोजन शुरू हो गया है। डीआरसीसी प्रबंधक रवि रंजन ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर के माध्यम से एलआईसी ऑफ इंडिया समेत पांच नियोक्ताओं के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक (नियोजन) तौसिफ कैय्यूम ने बताया कि इस कौशल एवं रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिग्री उत्तीर्ण अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। यह भी पढ़ें- 176 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 12,000 से 20,000 (सीटीसी) वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। यह भी पढ़...