भागलपुर, फरवरी 12 -- भागलपुर। शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। ट्रैफिक पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर 70 मीटर तक स्थायी डिवाइडर भी लगाने की तैयारी कर रही है। जिन चौक चौराहों पर अक्सर जाम लगता है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सड़क किनारे के दुकानदारों को भी अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। दुकान के बाहर सामान रखने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...