भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर समेत पूरे बिहार के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। 30 सितंबर को जिले में पछिया हवा चलने लगी। हालांकि मानसूनी पूर्वा हवा का दबाव अबतक बना हुआ है। अगले 10 दिनों में बिहार समेत पूर्व बिहार से मानसून की विदाई हो सकती है। इसके साथ ही अब सुबह व शाम का तापमान भी कम होने लगेगा। बुधवार को दोपहर 12 बजे का तापमान 33 डिग्री के करीब था। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से राहत नहीं, अक्टूबर की दस्तक के साथ बारिश के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...