भागलपुर, अगस्त 14 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शुक्रवार यानी 14 अगस्त को टीबी स्क्रीनिंग अभियान का समापन होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भागलपुर जिले को 3.39 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया था। अबतक जिले में 4.38 लाख लोगों के सैंपल की जांच व एक्सरे किया गया है। जिले में तय लक्ष्य से 182 प्रतिशत अधिक लोगों की जांच की गई है। बता दें कि राज्यभर में 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की टीबी (क्षय रोग) स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...