भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सदर अस्पताल परिसर में जिला पुलिस बल के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच जारी है। शनिवार को सुबह नौ बजे से अस्पताल परिसर पहुंचे अभ्यर्थियों की बारी-बारी से जांच शुरू हो गई। अस्पताल के खाली पड़े वार्ड में शारीरिक जांच प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों की आंख, हड्डी समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच की गई। यह प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन 96, दूसरे दिन 90 व तीसरे दिन 85 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की गई। यह भी पढ़ें- BPSSC Vacancy 2026: बिहार होमगार्ड में निकली 65 कंपनी कमांडर की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...