भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर : जिलास्तरीय युवा उत्सव का रंगारंगा आगाज भागलपुर । कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि जिला उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता व कहानी लेखन, चित्रकला समेत अन्य विधाओं की प्रतियोगिता हो रही है। इस कार्यक्रम में कुल 110 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। सभी विधाओं में प्रथम आने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...