भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की तरफ से कई जागरूकता अभियान चलाया गया। दरअसल, इस तरह का अभियान 01 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलाया गया था। एक साल के दौरान 432 की संख्या में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 हजार नागरिक से सीधा संवाद किया गया। 12 विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1296 व्यक्तियों को चेन पुलिंग के आरोप में जुर्माना 20,96,500 लगाया गया। साथ ही 10110 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान यात्रियों को जागरूक कर रेल यात्रा को लेकर सतर्क किया गया। इस अभियान के तहत स्टेशनों, ट्रैक से सटे गांवों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित यात्रा हेतु सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दु...