भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : शहर में समय और जगह बदलकर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार और नशीले पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण को ध्यान में रख रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने इसको लेकर सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। एक ही जगह पर रोजाना तय समय पर चेकिंग अभियान चलाने से अपराधी सतर्क हो सकते हैं। यही वजह है कि रोजाना समय और जगह बदलकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...