भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर : चालक सिपाही भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर को, 27 केंद्र बने भागलपुर । केंद्रीय चयन पर्षद पटना द्वारा बिहार पुलिस व बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को होगी। शहर में परीक्षा के आयोजन के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 11445 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा प्रभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.