भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। राज्य के एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन होना है। इसके लिए चार विधाओं की खेल प्रतिभा का ट्रायल छह से नौ अप्रैल तक होगा। खेल विभाग द्वारा भागलपुर को तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन के ट्रायल के लिए अनुमति दी गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 12 से 14 आयु वर्ग के (बालक-बालिका) होने चाहिए। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...