भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु की क्षति के बाद नदी मार्ग से आवागमन में लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। बरारी, बाबूपुर, महादेवपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज घाट पर पंडाल बनाकर वेटिंग हॉल तैयार किया गया है। यहां बिजली, पंखे की सुविधा दी गई है। हालांकि महिलाओं के लिए यूरिनल या शौचालय की सुविधा नहीं होने से थोड़ी दिक्कत है। नाव की प्रतीक्षा में करीब पौने से एक घंटा का समय लग जाता है। इसलिए पानी की व्यवस्था की गई है। दोनों ओर घाटों पर कई फुटकर दुकानें भी लग गई है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड नाव से सफर में आपाधापी, धूप में घाटों पर नौका का इंतजार जहां चाय, पान, गुटखा, सिगरेट के अलावा नाश्ता-भोजन की व्यवस्था है। हालांकि खाद्य सामग्रियों की कीमत में वृद्धि से आमजनों को परेशानी भी हो...