भागलपुर : गंभीर मरीजों को तत्काल लाइफ सपोर्ट देने की जानकारी दी
भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहद्दीनगर के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट यानी बीएलएस और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट यानी एएलएस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। मरीजों का हृदय गति रुकने, सांस बंद होने और गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिक व उन्नत जीवनरक्षक सहायता देने की प्रक्रिया भी बताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.