भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में गंगानदी का जलस्तर बीते 24 घंटे के दौरान लगातार बढ़ रहा है। भागलपुर शहर के टीएमबीयू क्षेत्र से बरारी घाट तक नदी की तेज धार का दबाव लगातार बना हुआ है। रविवार को दोपहर 12 बजे भागलपुर शहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से 66 सेंटीमीटर ऊपर 34.34 मीटर पर है। वहीं सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान से 34.50 मीटर से दो मीटर ऊपर 36.50 मीटर तक पहुंचे गई है। वहीं कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 मीटर से एक मीटर 40 सेंटीमीटर ऊपर 32.49 मीटर तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, हजारों लोग विस्थापित इधर, जिले के गंगा किनारे बसे गांव व पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है।...