भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में गंगानदी का जलस्तर बीते 24 घंटे के दौरान 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। भागलपुर शहर के टीएमबीयू क्षेत्र से बरारी घाट तक नदी की तेज धार का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार को दोपहर 12 बजे भागलपुर शहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से 34 सेंटीमीटर नीचे 33.34 मीटर पर है। वहीं सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान से 34.50 मीटर से एक मीटर 38 सेंटीमीटर ऊपर 35.88 मीटर तक पहुंचे गई है। वहीं कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 मीटर से 71 सेंटीमीटर ऊपर 31. 79 मीटर तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो घंटे से चार सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर इधर, जिले के गंगा किनारे बसे गांव व पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...