भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। वासंतिक नवरात्र की विजयादशमी को मानिक सरकार घाट रोड स्थित कालीबाड़ी और मसाकचक स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर में बांग्ला रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर में शनिवार को प्रतिमा के विसर्जन से पहले महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदुर लगातार सदा सुहागन रहने की कामना की। मंदिर परिसर में बंगाली ढाक की गूंज, भक्ति गीत और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...