भागलपुर, नवम्बर 4 -- भागलपुर। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा को ध्यान में रख पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। एसएसपी ने इसको लेकर निर्देश दिया है। बरारी थाना क्षेत्र में बड़े नदी घाट होने की वजह से वहां के थानेदार को विशेष निर्देश दिया गया है। पुलिसलाइन से अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति घाट पर की जाएगी। वाहनों को घाट पर जाने से रोका जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...