भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर। कांडों के अनुसंधान और निष्पादन में लापरवाही सामने आ रही है। रेंज आईजी की समीक्षा में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। आईजी रेंज के तीनों जिलों का थानावार समीक्षा कर रहे हैं। उनके कार्यालय में समीक्षा हो रही है जिसमें संबंधित थानेदार सहित अन्य पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है। समीक्षा के दौरान पाई गई गड़बड़ी को दूर करने को लेकर थानेदारों को चेतावनी भी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...