भागलपुर : ओपीडी में दवा वितरण में हो रहा विलंब
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सदर अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को इलाज कराने मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मरीज पर्ची कटाने के बाद डॉक्टर चेंबर के बाहर कतार में खड़े हैं। वहीं डॉक्टर से चेकअप के बाद दवा लेने के लिए काउंटर में काफी देर तक इंतजार कर रहे हैं। दवा वितरण में टोकन सिस्टम लागू होने के बावजूद एक मरीज को दवा लेने में करीब एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण उमस के बीच काउंटर के सामने खड़े मरीज परेशान हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.