भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में गुरुवार को इलाज कराने के लिए सैकड़ों मरीज पहुंचे। ओपीडी परिसर में रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों व उनके परिजनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं डॉक्टर चेंबर, दवा काउंटर, पैथोलॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे जांच केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगी रही। भीड़ के कारण ओपीडी परिसर में उमस से लोग बेहाल रहे। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया था कि रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास दो एसी लगाया जाएगा। लेकिन गुरुवार को एसी नजर नहीं आया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...