भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर। एफडी बंद कर 15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कैसे हुई इसकी जांच साइबर पुलिस कर रही है। जोगसर थाना क्षेत्र में कोर्ट कम्पाउंड में रहने वाले नंद किशोर सिंह ने घटना को लेकर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बैंक में एफडी को बंद कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 15 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि जब उन्होंने मोबाइल में मैसेज देखा तो अवैध निकासी की उन्हें जानकारी मिली। घटना के बाद पीड़ित ने पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई फिर थाने में केस दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने एफडी बंद कर 15 लाख रुपये निकाल लिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.