भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। छह केंद्र पर इंटर परीक्षा की तीन लाख 42 हजार कॉपियों का मूल्यांकन दो हजार परीक्षक मिलकर 10 मार्च तक पूरा करेंगे। इंटर की शेष बची कॉपियों की जांच के लिए परीक्षकों ने पूरा दम लगा दिया है। वहीं मैट्रिक की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक होगी। दोनों कक्षा का मूल्यांकन कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलता रहा। परीक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सिर्फ सब्जेक्टिव प्रश्नों की जांच हो रही है। जबकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का मूल्यांकन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना मुख्यालय की ओर से ओएमआर शीट पर चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.