भागलपुर : आसमान में छाए रहे बादल, बढ़ी उमस
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के आसपास का तापमान 32 डिग्री रहा। जबकि 38 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 2.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल के साथ बारिश के आसार यह भी पढ़ें- मौसम अलर्ट : जिले में 19 और 20 जुलाई को तेज हवा संग होगी भारी बारिश
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.