भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा। इस मौके पर कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। वे खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे। इसमें वैसे खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्होंने तीन दिनों तक बेहतर प्रदर्शन किया है। यह जानकारी पीआरओ डॉ. राजेश कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...