भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर। रामनवमी पर भागलपुर में सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए गए हैं। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पूरे जिले में तीन सौ से अधिक दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर की है। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। रामनवमी की भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी फुटेज और ट्रिपल सी सेंटर के फुटेज की निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...