भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट  टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में सोमवार को अकाउंट स्टेटमेंट की जांच होगी। दरअसल, कुछ विद्यार्थियों की शिकायत है कि जब में दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो उनके बैंक अकाउंट से पैसा तो कट जा रहा, लेकिन प्राप्ति रसीद जेनरेट नहीं हो रहा है। यही वजह से कि दोबारा से उन्हें आवेदन के लिए कहा जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस से भी छात्रों ने शिकायत की हम इसी कारण विवि के बैंक स्टेटमेंट की पड़ताल होगी, कि विवि के खाते में छात्र का पैसा आया है या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...