भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। अनैतिक देह व्यापार मामले में पुलिस उन सफेदपोश को नहीं खोज सकी जिनके नाम आरोपी के मोबाइल में मिले थे। जोगसर थाना क्षेत्र के सतीश सरकार लेन में किराए के मकान में अवैध धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने नाथनगर इलाके के रहने वाले आरोपी और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया था जिसमें कई कस्टमर के नाम मिले हैं। उनमें कई सफेदपोश बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...