भागलपुर। आयोग में बंधुआ मजदूरी की शिकायत पर जांच दल में इंस्पेक्टर शामिल
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर। शहर में स्थित अन्नपूर्णा और आजा ट्रांसपोर्ट के अधीन कार्य करने वाले मजदूर सदानंद यादव ने बंधुआ मजदूरी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। वहां वाद दायर करने के बाद जांच का निर्देश दिया गया है। भागलपुर समाहरणालय के अंतर्गत उप-श्रमायुक्त के कार्यालय ने जांच दल में पुलिस अधिकारी को शामिल करने का आदेश दिया है। उसी आदेश के आलोक में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने मोजाहिदपुर सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह को जांच दल के लिए नामित किया है। बंधुआ मजदूरी को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जांच का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.