धनबाद, मई 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद के फल बाजार में इन दिनों आम प्रेमियों की जेब और स्वाद दोनों के साथ खेल हो रहा है। बाजार में भागलपुरी मालदह बोलकर बेचा जा रहा आम दरअसल ओड़िशा से आ रहा है। रंग-रूप और आकार में भागलपुरी मालदह जैसा दिखने वाला यह आम ग्राहकों को आसानी से भ्रमित कर रहा है। यही वजह है कि लोग ऊंची कीमत चुकाकर भी असली और नकली की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। फल कारोबारियों के मुताबिक ओड़िशा से आने वाला यह आम थोक मंडी में करीब 60 रुपए किलो मिल रहा है, जबकि खुदरा बाजार में उसे भागलपुरी मालदह बताकर 110 से 130 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। दुकानदार उसे भागलपुरी मालदह बताकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि स्वाद में यह आम असली भागलपुरी मालदह से काफी अलग है। बाहर से चमकदार और आकर्षक दिखने वाला यह आम अंदर से उतना मीठा...