भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। होलिका दहन पूरे शहर में सोमवार को मनाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर होलिका बनाकर लोगों ने पूजन कार्य शुरू कर दिया था। हालांकि सोमवार को छुट्टी का दिन नहीं होने की वजह खलीफाबाग चौक, चुनिहारी टोला चौक आदि जगहों पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। इधर नगर निगम की ओर से भी अधिकांश मोहल्लों में सुबह के वक्त कचरा उठाव का कार्य नहीं किया गया था। जिसकी वजह से पूजा अनुष्ठान करने जाते और आते वक्त लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...