भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में 25 लाख रुपये की योजना को लेकर लिए गए निर्णय के बाद अब इसकी प्रोसिडिंग तैयार कर ली गई है। जल्द ही मेयर और नगर आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तावित ऐसी योजनाओं का टेंडर प्रकाशन कराया जाएगा। वहीं टेंडर फाइनल होने के बाद तीन से चार माह के भीतर इन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बता दें कि नगर निगम की ओर से कुछ माह पूर्व ही चुनिंदा वार्डों को प्राथमिकता देने के आरोप के बाद निगम के पास बचे हुई राशि को सभी वार्डों में एकसमान देने को लेकर पार्षदों ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद नगर निगम ने यह फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- हर वार्ड में 25 लाख तक की योजना पर कार्य शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...