भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। शहर के मुख्य बाजार सूजांगज में स्ट्रीट वेंडरों से की जा रही वसूली को लेकर एक फिर नगर निगम में चर्चाएं तेज हो गई है। सूजागंज के पार्षद अश्विनी जोशी मौंटी ने इसको लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक में भी आवाज उठाई थी और कार्रवाई की मांग की थी। इस पर नगर आयुक्त ने पार्षद से इसको लेकर लिखित शिकायत देने को कहा था। जिसके बाद अब स्थानीय लोगों की ओर से इस संबंध में नगर आयुक्त को शिकायत पत्र भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य बाजार में लगने वाले संडे बाजार को भी नगर निगम की ओर से व्यवस्थित कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...