भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा आगामी श्रावणी मेला 2026 में कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा प्रशासनिक प्रबंधन के लिए अतिअल्पकालीन निविदा आमंत्रित की गई है। इस निविदा के तहत फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग की छपाई, विभिन्न स्वच्छता सामग्री (जैसे बाल्टी, ब्लीचिंग पाउडर, चूना) की क्रय दर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों (माइक, लाउडस्पीकर) की आपूर्ति के लिए इच्छुक फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं। सीलबंद निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित है, जिसे 25 जून को खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : श्रावणी मेला को लेकर रेलवे अधिकारियों ने की बैठक यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: बदला-बदला दिखेगा कांवरिया पथ, व्यवस्था सुधरेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...