भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर जून माह के पहले मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के 7 इलाकों को चिन्हित किया गया है। जिन इलाकों में शिविर लगाया जाना है उनमें महाशय ढ्योढ़ी, मकदूम साह दरगाह लेन, मोमिन लाइब्रेरी, सूजापुर प्राथमिक विद्यालय, जामा बड़ी मस्जिद, मौजी लाल झा मदन और मोहनपुर चैती दुर्गा स्थान शामिल हैं। सभी शिविरों के लिए नगर निगम की ओर से पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने सहयोग शिविर का निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...