भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए छात्र आलोक राज द्वारा शुरू किए गए 21 दिवसीय अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं चौथे दिन देर रात अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी आलोक से मिलने पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की थी। इधर मंगलवार को आलोक की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। वहीं उन्हें समर्थन देने के लिए मंगलवार को भी शहर के कई प्रबुद्ध और समाजसेवी लोग अनशन स्थल पर पहुंच रहे थे। इस दौरान भागलपुर के कई कॉलेज के छात्र व छात्राएं भी मौके पर पहुंच कर आलोक का हौंसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल, दिनभर सड़कों पर बजबजाता रहा कूड़ा मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आलोक की जांच की और उसे अस्पताल में भर्ती ...