भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर शहर में 21 दिवसीय अनशन पर बैठे आलोक राज सहित अन्य युवकों का आंदोलन चौथा दिन यानी सोमवार को भी जारी रहा। आलोक राज ने बताया कि रविवार रात उनके पास नगर निगम के कुछ अफसर पहुंचे थे। और उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसपर उन्होंने लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। इस बीच अनशन पर बैठे आलोक राज की तबियत सोमवार को भी बिगड़ गई थी। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उनकी जांच की। यह भी पढ़ें- शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने को अनशन पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...