भागलपुर: विद्युत पोलों से अवैध तार न हटाने पर होगी कार्रवाई
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम ने बिजली के खंभों पर अवैध रूप से फैलाए गए तारों के जाल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त के निरीक्षण और बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जियो, एयरटेल और वाई-फाई कंपनियों द्वारा पोलों पर अवैध तार लगाने से स्ट्रीट लाइट ठीक करने में परेशानी हो रही है और शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है। नगर प्रबंधक ने संबंधित कंपनियों को आदेश जारी कर जल्द से जल्द सभी तारों को हटाने का निर्देश दिया है। समय सीमा के अंदर तार न हटाने पर निगम द्वारा उन्हें काटकर हटा दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.