भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट : भागलपुर। विक्रमशिला से कटरिया रेल लाइन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जिसमें स्टेशन, अप्रोच रेल लाइन, पिलर, छोटे-छोटे पुल वाई लेग जंक्शन यूनिट बनाई जानी है। रेल लाइन को विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशन से मिलाया जाएगा। दूसरी तरफ नवगछिया-कटरिया रेललाइन से जुड़ेगी। रेललाइन परियोजना में दो नए स्टेशन बटेश्वर स्थान धाम व कालूचक बनेंगे। रेललाइन परियोजना में दो आरओबी, एक अंडरपास भी रेलवे बनाएगा। रेललाइन सिंगल ट्रैक की होगी, लेकिन भविष्य के लिए डबल लाइन बिछाने के लिए जगह छोड़ी जाएगी। पूरी परियोजना में मुख्य रेल ब्रिज सहित 26 पुल मध्यम व छोटे आकार के बनेंगे। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला से कटरिया रेललाइन के लिए टेंडर जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...