भागलपुर, मार्च 9 -- वार्ड 21 में पेयजल की समस्या हुई दूर भागलपुर। बूढ़ानाथ और दीपनगर स्थित वार्ड संख्या 21 में पेयजल की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। इस इलाके में नगर निगम की योजना के तहत दो प्याऊ का निर्माण कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन सोमावर को मेयर व डिप्टी मेयर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए नगर निगम सहित मेयर व डिप्टी मेयर का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...