भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर। पाइपलाइन लीकेज की वजह से एक तरफ जहां शहर के सबसे प्रमुख सड़क पर यातायात प्रभावित है, वहीं दूसरी तरफ आधे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था भी ठप पड़ गई है। रविवार को नगर निगम की ओर से भागलपुर पुलिस और जिला प्रशासन से रोड ब्लॉक लिया गया, और रविवार सुबह से ही युद्धस्तर पर पाइप को बदलने का काम किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सड़क के बड़े हिस्से में शनिवार रात से लेकर रविवार तक खुदाई की गई। इधर, भागलपुर यातायात पुलिस की ओर से कचहरी चौक, पंचवटी होटल और घंटाघर चौक पर अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर रोड को ब्लॉक किया गया था। जिसमें केवल दो पहिया वाहनों को जाने आने की अनुमति थी। वहीं टोटो, टेंपो, चार चक्कर व अन्य वाहनों को भीखनपुर और राधा रानी सिन्हा रोड की तरफ डायवर्ट किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...