भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट जिला में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं का क्रियान्वन बुडको द्वारा कराया गया है। इसको लेकर बुडको के एमडी के निर्देश पर भागलपुर जिला में इन योजनाओं की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पिछले तीन दिनों से टीम के द्वारा की जा रही जांच की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही। इस दौरान इस योजना से निर्मित सड़क, नाला और क्रिमेटोरियम आदि के गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जिसमें योजना के अनुसार लंबाई, चौड़ाही, मोटाई और इस्तेमाल किए गए निर्माण सामग्री की जांच शामिल हैं। टीम में विभिन्न अनुमंडलों के अभियंता और पदाधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित विभाग को समर्पित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...