भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। उद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को जीरोमाइल चौक के समीप उद्योग भवन में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों इच्छुक महिलाओं को उद्योग शुरू करने के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। इस बात की जानकारी विभाग की जिला प्रबंधक खुशबू कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...