भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर । संटिंग लाइन को लेकर दो व तीन नंबर के बचे रेल लाइन को जोड़ दिया गया है। साथ ही लोगों के आने-जाने के लिए तात्कालिक रूप से सड़क के लिए स्टोन डस्ट को डाल कर सड़क बना दिया गया है। अब इस जगह पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जायेगा। इसके लिए सिमेंट का बड़ा-बड़ा क्यूब तैयार कर लिया गया है। संटिंग लाइन एक नंबर से दो नंबर के कुछ भाग तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...