भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट जिले के लगभग पांच हजार शिक्षकों को मंगलवार देर शाम अर्न्ड लीव (अर्जित अवकाश) की सुविधा प्रदान कर दी गई। यह लाभ विशेष रूप से बीपीएससी टीआरई 1 के तहत बहाल हुए शिक्षकों को मिला है। ​सेवा में योगदान देने के करीब ढाई साल बाद यह लंबे समय से लंबित सुविधा मिलने से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि अर्न्ड लीव मिलने से उन्हें अब आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार छुट्टियां लेने में आसानी होगी, जिससे वे अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...