भागलपुर, मार्च 1 -- बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भागलपुर में कौवों और पटना में मुर्गियों में वायरस की पुष्टि होने के बाद सभी जिलों में सावधानी बरती जा रही है। मुख्यालय के आदेश पर अब हर ब्लॉक और चिकन सेंटरों से मुर्गियों के रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि संक्रमण के किसी भी खतरे को समय रहते पहचाना जा सके। जिला पशुपालन विभाग ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वे फील्ड में लगातार निगरानी रखें और सैंपलिंग की प्रक्रिया में तेजी लाएं। सावधानी और बचाव के जरूरी उपाय अगर कहीं भी भारी संख्या में पक्षियों या मुर्गियों के मरने की खबर मिलती है, तो वहां तुरंत सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे में जेट मशीन से कीटाणुनाशक स्प्रे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.