भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। शहर के ऐतिहासिक लाजपत पार्क की बदहाली को लेकर रविवार सुबह नगर विधायक रोहित पांडेय ने लाजपत पार्क बचाओ संघर्ष समिति के साथ निरीक्षण किया। संयोजक कमल जायसवाल ने विधायक को अवगत कराया कि 2022 से वन विभाग और नगर निगम को सूचित करने के बावजूद पार्क उपेक्षा का शिकार है। समिति ने नियमित सफाई, पेयजल, खराब जिम उपकरण और सुरक्षा के लिए मास्ट लाइट सहित 11 सूत्रीय मांगें रखीं। विधायक ने पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि पार्क की स्थिति चिंताजनक है। और जल्द ही वन विभाग और निगम प्रशासन से समन्वय कर बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...